देव नन्दिनी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, बनखंडा में आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम, नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होगा देवनंदनी कॉलेज – डॉ.श्याम कुमार, डॉ.विमलेश शर्मा

हापुड़ । देव नन्दिनी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, बनखंडा (कुचेसर-सियाना रोड) हापुड़ में नव-प्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओं का स्वागत करने के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया |
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्र-छात्राओं को संस्थान के नियमो, सुविधाओं, शैक्षिक वातावरण एवं अवसरो से परिचित कराना था |
प्रोग्राम में आमंत्रित मुख्य अतिथि – डॉ० रेखा शर्मा, एवं विशिष्ट-जन डॉ० अशोक मैत्रेय, श्रीमती संतोष कुमार, सेवाराम एवं अरविन्द चौधरी का कॉलेज के डायरेक्टर – डॉ० श्याम कुमार एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० विमलेश शर्मा एवं डा० गोविन्द सिंह द्वारा स्वागत किया गया, जिनके द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती का वंदना की गई |
कॉलेज के चेयरमैन डॉ- श्याम कुमार द्वारा उपस्थित जन का स्वागत किया गया तथा विशिष्ट अतिथियो एवं संकाय सदस्यों दारा प्रेरणादायी संबोधन किया गया |
कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० विमलेश शर्मा द्वारा छात्रो की हौसला-अफजाई की गई तथा अवगत कराया कि कॉलेज में उच्च स्तर की पैरा-मेडिकल पढ़ाई के साथ-साथ विदेशी भाषा का भी ज्ञान कराया जाएगा ताकि कॉलेज के नर्सिंग छात्र-छात्राओं को विदेश में भी अच्छे अवसर प्राप्त हों|
कॉलेज की प्रिंसिपल शायनी जी द्वारा नव-निर्मित कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं से परिचय कराया गया | संस्थान की कार्य-प्रणाली से परिचय कराया गया एवं छात्रो को आचार-संहिता और शैक्षिक नीतियों की जानकारी प्रदान की गई | नर्सिंग छात्र-छात्राओं का अध्ययन के साथ-साथ उनका व्यहारिक प्रशिक्षण देव नन्दिनी अस्पताल, हापुड़ में कराया जाएगा |
ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिससे विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास व सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ |
यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | इससे नर्सिंग छात्र-छात्राओं को संस्थान के वातावरण में ढलने, अपनी जिम्मेदारियों के समझने तथा भविष्य के लिए प्रेरित होने का अवसर प्रदान किया |
ओरिएंटेशन प्रोग्राम असिस्टेंट प्रोफ्रेसर मौहम्मद दानिश, श्रीमती प्रियंका सैनी एवं शाहरुना द्वारा मंच संचालन किया गया तथा कॉलेज फैकल्टी के अलावा सर्वश्री सुधीर सागर जी, रजनीश जी, श्रीमती दीप्ति मलिक, दीपक त्यागी, संजय त्यागी, दीपक चौधरी एवं दुष्यंत त्यागी आदि उपस्थित रहे |












