ATMS College of Education Menmoms
News

देवनंदनी अस्पताल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डॉ.श्यामकुमार व डॉ.विमलेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण

हापुड़ । भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 78वी वर्षगाँठ पर देव नन्दिनी हॉस्पिटल, हापुड़ के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | ध्वजारोहण, कार्यक्रम में आमन्त्रित मुख्य अतिथि – प्रसिद्ध रडियोलौजिस्ट डॉक्टर अफ़ताब आलम – के कर कमलो द्वारा किया गया |

यह दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़े दिनों में से एक है | लम्बे समय तक ब्रिटेन के उपनिवेश रहे भारत देश को 15 अगस्त 1947 के दिन आज़ादी मिली थी | भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में कितने ही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी | इस दिन हम अपने राष्ट्र गौरव को तो सम्मान तो देते ही हैं, साथ ही उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद् करते हैं जिनकी वजह से भारत को आज़ादी प्राप्त हुई |

समारोह में रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्जित स्टाफ सदस्य, क्षेत्रीय जनता व हाथो में तिरंगे लिए छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहे |

मुख्य अथिति द्वारा आज़ादी के समय से लेकर वर्तमान तक भारत की प्रगति को सराहा गया | उन्हौने बताया कि किस प्रकार आज़ादी के समय सीमित संसाधनो का उपयोग करते हुए आज भारत विश्व में सिरमौर स्थिति को प्राप्त कर चुका है | अन्तरिक्ष विज्ञान में भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है | आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा के मामले में भारत आत्म-निर्भरता की ओर अग्रसर है | नित्य नए अन्वेषणों का दौर जारी है | आज विश्व के विकसित ओर बड़े देश भारत की ओर आशा की दृष्टी से देख रहे हैं और क्षेत्रीय महाशक्ति के रूप में भारत की भूमिका को लेकर आशान्वित है |

अस्पताल के न्यूरो-सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार ने देश-भक्ति के गीतों से तथा रेडियोलोजी विभाग में कार्यरत श्री विपिन कुमार द्वारा स्व-निर्मित कविता से उपस्थित जनसमुदाय को भाव-विभोर कर दिया |

देव नंदिनी अस्पताल के चेयरमैन डा० श्याम कुमार ने देशवासियो को 78वे स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभ-कामनाएं दी | इस अवसर पर उन्हौने बताया कि देव नंदिनी हॉस्पिटल, हापुड़ द्वारा क्षेत्रीय जनता के लिए आधुनिक यन्त्रों की सहायता से उन्नत चिकित्सा प्रदान की जा रही है और गरीब और असहाय वर्ग को विशेष रियायत प्रदान की जाती है |

हापुड़ शहर के जाने-माने बुद्धिजीवी और प्रख्यात कवि श्री अशोक मैत्रेय जी ने चिकित्सा सेवाओं में करुणा, सद-भावना एवं सम्मान के समावेश पर बल दिया |

डा० शिव कुमार द्वारा उपस्थित जन-समुदाय की हौसला-अफजाई की और देश-भक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया |

नेत्र-रोग विशेषज्ञ डा० गोविन्द सिंह ने याद दिलाया कि भारत को आज़ादी प्राप्त करने हेतु अनेको बलिदान देने पड़े है | अत: वर्तमान पीढ़ी के लिए आवश्यक है कि कठिनता से प्राप्त इस आज़ादी को अक्षुणन बनाए रखने और देश के त्वरित विकास हेतु कठोर परिश्रम करें व सदैव सजग रहें |

अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर डा० विमलेश शर्मा द्वारा मुख्य अथिति का स्वागत किया गया और ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु धन्यवाद दिया | आपने स्वतंत्रता दिवस पर उपस्थित समुदाय को बधाई दी और पूर्वजो के बलिदान को याद किया |

अस्पताल प्रबंधक एवं समारोह में एंकर श्री अहमद फ़राज़ नैयर एवं अस्पताल के मानव संसाधान प्रबंधक श्री दीपक चौधरी द्वारा सफलतापूर्वक मनमोहक अंदाज में मंच संचालन किया गया |

समारोह में डा० हरिओम सिंह, डा० सुखपाल सिंह, डा० संजय राय, डा० एस० के० वर्मा, डा० सरिस चौधरी, डा० सुधान्शु, डा० गीत तिवारी, श्रीमती संतोष कुमार, सर्वश्री संजय त्यागी, एस० जी० शर्मा, मुकेश पंडित, शुभम शर्मा, प्रिंस चौधरी, देव नन्दिनी स्टाफ व क्षेत्रीय जन-समुदाय उपस्थित रहे |


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page