ATMS College of Education Menmoms
News

दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पीनें व युवतियों से छेड़खानी करने से शराबियों को रोका,तो दंपत्ति को शराबियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी दंपत्ति ने आरोप लगाया कि उनकी परचून की दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पीनें व युवतियों से छेड़खानी करने से रोकने पर शराबियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटते हुए घायल कर दिया। पीडित महिला व उसके पति ने थानें में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के शिवगढ़ी निवासी पीडित महिला ने अपने ही घर पर परचून की दुकान खोल रखी है। आरोप लगाया है कि कुछ मोहल्ले के रहने वाले युवक शराब का सेवन करते हैं। जो आए दिन उसकी दुकान के बाहर शराब पीकर आ जाते है। वहं खड़े होकर सब के साथ गाली गलौच करते है। रास्ते से गुजर रहे लोगों व महिलाओं के साथ अश्लील कमेंट्स और छेडखानी करते हैं। पीडित महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के घर में घुस कर उसको लात घुसों व डंडों से बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसी बीच आये उसके पति के साथ भी लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गयी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page