HapurNewsUttar Pradesh
दीपशिखा संस्थान ने जनमीडिया संस्थान को भेंट किया सीपीयू

हापुड़। नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था दीपशिखा संस्थान ने एक मीडिया संस्थान को कम्प्यूटर सीपीयू भेंट किया।
संस्थान की अध्यक्ष डॉ.दीपशिखा गोयल ने बताया कि संस्था समाजसेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरतमंदों की सेवा करने से अपार खुशी मिलती है।
उन्होंने बताया कि यह जन मीडिया संस्थान शोध व पत्रकारिता से संबंधित है, जहां युवाओं से लेकर अन्य लोग भी विभिन्न प्रकार के शोध कर समाज को जागृत करते हैं। इस मौके पर प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अजय गोयल भी मौजूद थे।












