ATMS College of Education Menmoms
News

दिव्यांग बूथों पर मतदान के लिए रही अच्छी व्यवस्था

हापुड़। जनपद में आज हुए मतदान में बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था मतदाताओं को काफी रास आयी। व्हीलचेयर की व्यवस्था सभी दिव्यांग वोटर वाले बूथों पर जिला दिव्यांगजन अधिकारी अभिषेक सरोज व जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कराई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई थी। ह्वील चेयर को सजाया भी गया था।
जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की कोशिश रही कि दिव्यांग मतदाताओं को कोई परेशानी बूथ के अंदर जाने में न हो।
जनपद के सभी बूथों पर जहाँ दिव्यांग वोटर थे वहां पर उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page