दिव्यांगों को वितरित किए निःशुल्क कृत्रिम अंग

हापुड़। धौलाना में आज ‘‘दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग’’ द्वारा संचालित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत कैंप लगाया गया। इस दौरान दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण किया गया। उपस्थित हुए दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ दिया गया। उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। दिव्यांग कल्याण विभाग के सुनील कुमार ने बताया कि सरकार जनपद के सभी दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान कर रही है, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में तेजी आ सके और वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि आज कैंप लगाकर दिव्यांग जनों को कृतिम अंग का वितरण किया गया। तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

Exit mobile version