दिल्ली में हापुड़ के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं रचनाकार प्रभात कुमार “प्रभात” हुए सम्मानित

हापुड़ ।
दिल्ली की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “नवल रश्मि एक भोर नयी “ के तत्वाधान में रंगोत्सव के अवसर पर कविसम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हापुड़ के वरिष्ठ रचनाकार एवं प्रवक्ता प्रभात कुमार “प्रभात “ को इस वर्ष के “शनिधा शब्द साधक सम्मान “ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के एंथम (गीत) का भी अनावरण किया गया इस गीत की रचना हापुड़ के वरिष्ठ विज्ञानवेत्ता एवं प्रबुद्ध साहित्यकार महेश वर्मा दिव्यमणि ने की ,इसके लिए संस्था ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया । साथ ही प्रमुख साहित्यिक संस्थाओं को साहित्यिक क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट योगदान के लिये शनिधा साहित्यिक संवर्धन सम्मान से भी सम्मानित किया गया और पुष्प वर्षा व चन्दन लगाकर रंगोत्सव मनाया गया ।इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आये साहित्यकारो एवं कवियों ने रचनाओं सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया ।












