दिल्ली ब्लास्ट मामला: धमाकों में भूमिका निभाने के शक में दिल्ली पुलिस ने कश्मीर निवासी चिकित्सक को उठाया, मचा हड़कंप

दिल्ली ब्लास्ट मामला: धमाकों में भूमिका निभाने के शक में दिल्ली पुलिस ने कश्मीर निवासी चिकित्सक को उठाया, मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज परिसर से दिल्ली ब्लास्ट के मामले के शक में कश्मीर निवासी एक चिकित्सक को दिल्ली पुलिस उठाकर अपने साथ ले गए।
दिल्ली पुलिस ने हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर फारुख को हिरासत में लिया है। उन्हें आतंकी संगठन से जुड़े होने और दिल्ली बम धमाके में अहम भूमिका निभाने के संदेह में उठाया गया है।
फारुख, मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात था। वह पिछले करीब एक साल से कॉलेज कैंपस में ही रह रहा था। उसने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई की थी। फारुख मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहना वाला है।
पुलिस को आशंका है कि फारुख के तार किसी आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। दिल्ली बम धमाके से संबंधित उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है, जिसके बाद इस मामले से जुड़े कई और राज खुलने की उम्मीद है।












