दिल्ली पुलिस ने जीएस मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर को छोड़ा, ज्वाइन की नौकरी

हापुड़।
दिल्ली ब्लास्ट के मामलें में उठाए गए पिलखुवा जीएस मेडिकल कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर फारुक अहमद डार को दिल्ली पुलिस ने लम्बी पूछताछ के साथ दिन बाद छोड़ दिया । मंगलवार को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
जानकारी के अनुसार दिल्ली ब्लास्ट में आंतकी कनेक्शनों के चलते अनेक संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
दिल्ली पुलिस ने पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ फारुख को
आतंकी डॉक्टर शाहीन के भाई डॉक्टर परवेज़ के संपर्क की सूचना के आधार पर पुलिस ने
12 नवंबर को कैंपस से उठाकर पूछताछ के लिए ले गए थे ।
आखिरकार दिल्ली पुलिस ने लम्बी पूछताछ के सात दिन बाद
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ फारुख को रिहा कर दिया।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पिलखुवा जीएस मेडिकल कॉलेज में कश्मीर निवासी डाक्टर फारूख एक साल से पढ़ा रहे थे और हरियाणा की फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में भी काम कर चुके हैं।
कालेज के मीडिया प्रभारी मनोज सिसौदिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने डाक्टर फारूख को पूछताछ के बाद छोड़ दिया और मंगलवार को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली।












