ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दिल्ली-गढ़ रोड पर रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालक हो रहे परेशान

हापुड़। सोमवार को दिल्ली-गढ़ रोड पर जाम से वाहन चालक परेशान रहे। वाहन चालकों को जाम की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से वाहनों की रफ्तार काफी देर तक थमी रही। इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर में जाम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। पुलिस प्रशासन काफी प्रयास के बाद भी नगर को जाम की दिक्कत से मुक्त कराने में नाकाम साबित हो रहा है क्योंकि पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नगर को जाम से मुक्त कराना नहीं बल्कि राजस्व वसूली करके आला अधिकारियों को संतुष्ट करना है। शहर में आए दिन दिल्ली-गढ़ रोड, तहसील चौराहा, मेरठ तिराहे पर जाम लगा रहता है। सोमवार सुबह से मार्ग पर जाम की समस्या बनी रही।

जाम में वाहन फंसे रहे। तहसील चौराहे व मेरठ तिराहे पर वाहनों की कतार लगी रही। घंटों जाम में फंसे होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पीक ऑवर में गढ़ रोड पर सूरी स्वीट्स से लेकर नगर पालिका तक वाहन रेंगते रहे। वहीं लोगों को मार्ग पर आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण की वजह से लोगों को और भी दिक्कतें झेलनी पड़ी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page