दिल्ली के व्यापारी ने हापुड़ के उघमी से की 26 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

दिल्ली के व्यापारी ने हापुड़ के उघमी से की 26 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र स्थित औघोगिक क्षेत्र स्थित एक
लीड (रंगा) बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक से दिल्ली के एक व्यापारी ने 26 लाख का माल मंगवाकर रुपये नहीं भेजें और तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धौलाना के एमजी रोड़ औघोगिक क्षेत्र में पिलखुवा निवासी आशीष जैन की फैक्ट्री है।
पीड़ित व्यापारी आशीष ने बताया कि उनका व्यवसाय बैटरी स्क्रैप को पिघलाकर लीड (रंगा) तैयार करने से संबंधित है। दिनांक 21 मई, 2025 को उन्होंने दिल्ली के व्यापारी प्रवीण गुप्ता, जो विबग्योर मेटलायज कंपनी का स्वामी है, को ई-वे बिल के माध्यम से 26 लाख रुपये मूल्य का लीड माल भेजा था। शुरू में प्रवीण गुप्ता ने आंशिक भुगतान किया, लेकिन बाद में उन्होंने आशीष का फोन उठाना बंद कर दिया।
आशीष ने बताया कि कई प्रयासों के बाद जब प्रवीण ने फोन उठाया, तो उन्होंने शेष भुगतान की मांग पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।












