ATMS College of Education Menmoms
BabugarhHapurNewsUttar Pradesh

दिनदहाड़े महिला का किया अपहरण, दुष्कर्म का प्रयास

दस हजार लूटकर महिला को छपकौली नहर पर फेंककर फरार हुए आरोपी

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कार सवार पांच बदमाशों ने बछलौता रोड साई मंदिर के समीप एक स्कूल के पास से महिला का अपहरण कर चलती कार में दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर महिला को घायल कर दस हजार रुपये लूट लिए। महिला को चलती कार से फंेककर फरार हो गए।

बाबूगढ़ में गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उनके तीन बच्चे गांव बछलौता रोड स्थित एक निजी स्कूल के छात्र हैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह पत्नी के साथ स्कूल गए थे। उन्होंने पत्नी को स्कूल के बाहर छोड़ दिया और वह हापुड़ कचहरी के लिए आ गए। तभी एक कार उनकी पत्नी के पास आकर रूकी और कार से उतरी एक महिला सहित पांच बदमाशों ने पीडि़ता को खींचकर कार में डाल लिया।

बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को पीटा। दुपट्टा से गला घोंटकर हत्या का प्रयास भी किया तथा तमंचे की बट से वार कर उसे घायल कर दिया। महिला बेहोश हो गई। महिला को मृत समझकर बदमाशों ने कार गांव छपकौली के पास नहर के पुल पर रोकी और महिला को फेंककर फरार हो गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला ने थाने में तहरीर दी है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। कार सवारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page