दहेज में 15 लाख रुपए की डिमांड पूरी ना होने पर जेठ ने किया विवाहिता से रेप का प्रयास, एफआईआर दर्ज

दहेज में 15 लाख रुपए की डिमांड पूरी ना होने पर जेठ ने किया विवाहिता से रेप का प्रयास, एफआईआर दर्ज
हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने व जेठ पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
कोतवाली में दर्ज मुकदमा दर्ज कराते हुए विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2025 को मेरठ के आनंद निकेतन कालोनी के कृष्ण गोपाल के साथ हुई थी। शादी में
उसके परिजन ने करीब 33 लाख रुपये, आभूषण और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद पति कृष्ण गोपाल, जेठ योगेश सैनी और जेठानी प्रभा अतिरिक्त 15 लाख रुपये के दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 24 जून 2025 को जब उसका पति और जेठानी घर पर नहीं थे, तब जेठ ने उसके कमरे में घुस आया। विरोध पर उसने पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी जेठ वहां से चला गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












