दहेज में दो लाख रुपए और गाड़ी ना देने पर पति ने दिया तीन तलाक़

दहेज में दो लाख रुपए और गाड़ी ना देने पर पति ने दिया तीन तलाक़, एफआईआर
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी विवाहिता ने
दहेज में दो लाख रुपए और गाड़ी ना देने पर पति पर तीन तलाक देने व चचिया ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा की मंतशा का निकाह 5 जनवरी 2025 को गाजियाबाद के मुरादनगर के जलालाबाद गांव निवासी शादाब के साथ हुआ था। उसके पिता ने निकाह में लगभग 8 लाख रुपये खर्च किए थे। निकाह के बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये और गाड़ी की अतिरिक्त मांग करने लगे।विरोध करने पर मारपीट की और चचिया ससुर फुरकान ने अश्लीलता की। मामले की जानकारी देने पर विवाहता से मारपीट कर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












