HapurNewsUttar Pradesh
दहेज में आटो ना देने पर पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र में महिला ने दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की रहने वाली इमराना ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले इमरान के साथ हुई थी। शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए थे, पर पति दिए दान-दहेज से नाखुश था व दहेज में आटो मांगने लगा। पीडिता के पिता ने कई बार रुपये भी दिए पर उसका रवैया नहीं बदला। पीड़िता का कहना है कि उसके चार बच्चों के लालन-पालन में बहुत दिक्कत आ रही है। 25 अक्टूबर को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से मायके में रह रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपित पति इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।












