दहेज ना मिलने पर शौहर ने दिया बीबी को तलाक- तलाक- तलाक

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने ससुराल में पहुंचकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी ने होने पर विवाहिता का उत्पीड़ कर घर से निकाल दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी बिलाल नें ढ़ान मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 18 अगस्त को उसका दमाद न्यू पंचवटी गाजियाबाद निवासी तोसीफ उसके घर पर आया और उसके व उसकी पत्नी के सामने मारपीट कर गाली गलौज करते हुए पुत्री को तीन बार तलाक बोलकर भगा दिया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












