ATMS College of Education Menmoms
DhaulanaNewsUttar Pradesh

दहेज के लिए ससुरालियों ने ली महिला की जान

धौलाना। दहेज की मांग को लेकर लालची ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

जनपद गाजियाबाद के गांव निडौरी निवासी पूर्व प्रधान रिजवान पुत्र सद्दीक ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रहनुमा का निकाह सात जुलाई 2020 को थाना धौलाना के गांव पिपलैड़ा निवासी आलम के साथ किया था। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले आए दिन इनकी बेटी को प्रताडि़त करते रहते थे। बेटी का परिवार न टूटे, इसको लेकर पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों की कई बार आर्थिक रूप से मदद भी की।

ससुराल पक्ष के लोग मकान बनवाने की मांग करने लगे। बेटी के विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 22 अप्रैल को मारपीट करते हुए फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतका के दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति आलम, जेठ जीशान, सास आसमां और ससुर अब्दुल रहीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page