दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता ने लगाया हत्या के प्रयास व देवर पर रेप का प्रयास

हापुड़।
बाबूगढ़ क्षेत्र में दहेज में कार और एक लाख की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी हत्या करने का प्रयास किया। विवाहिता के देवर ने भी अकेले पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी पांच वर्ष पहले यूपी पुलिस के सिपाही से हुई थी, जिसमें मायके वालों ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे। दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। सास ने जान से मारने की नियत से गला दबाने का प्रयास किया। विवाहिता ने यह भी बताया कि उनके पति की तैनाती शाहजहांपुर में है और उनके अवैध संबंध एक अन्य महिला सिपाही से हैं, जो बदायूं में तैनात है। – 30 अक्टूबर 2025 की रात को देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना – प्रभारी ने कहा जांच शुरू कर दी है।












