News
दहेज की मांग पूरी ना होने पर सुसर पर रेप के प्रयास का आरोप

ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
हापुड़। थाना गढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने सुसर पर दहेज में पांच लाख रुपए ना देने पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
गढ़ नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी को बुलंदशहर निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी। विवाह के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये नकद और छह सोने की अंगूठियों की मांग शुरू कर दी। 9 जुलाई को जब वह घर में अकेली थी, तभी ससुराल में ससुर ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।












