दहेज की मांग पूरी ना होने पर फोन पर कहा : तलाक- तलाक- तलाक

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर शौहर पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धौलाना क्षेत्र के शेखपुर खिचरा गांव निवासी पीड़िता समरीन ने बताया कि उसका निकाह करीब पांच वर्ष पूर्व गांव के ही नौशाद से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही नौशाद ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं हुई तो उसका पति पिछले महीने उसे मायके छोड़ गया। पीड़िता का कहना है कि 7 सितंबर को उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक देकर रिश्ते को खत्म कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












