दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहता की हत्या का आरोप, एफआईआर दर्ज

विवाहता की हत्या का आरोप, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना कपूरपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायकेवालों ने सुसलालियों पर
दहेज ना देने पर विवाहता की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
कपूरपुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर बास्का निवासी राहुल की शादी
तनु से 4 मई 2023 में हुई थी।
मृतका के पिता अमर सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। तनु ने 13 अगस्त 2024 को बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उत्पीड़न और बढ़ गया।
ससुराल पक्ष पांच लाख रुपए नकद और एक कार की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर तनु को प्रताड़ित किया जाता था। अमर सिंह का आरोप है कि 24 अगस्त 2025 को तनु के पति राहुल, जेठ, जिठानी और सास ने मिलकर गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।












