ATMS College of Education Menmoms
News

दहेज की मांग पूरी ना होनें पर सुसरालियों ने विवाहिता को पीट पीट कर घर से निकाला,दिया तीन तलाक़

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के
मोहल्ला गांधी बिहार में दहेज न देने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को पीट पीट कर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया।

हापुड़ के गांधी विहार निवासी शमा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि उसका पति यूसुफ व उसके सुसराल वाले ससुर शौकत, सास नाजमा व ननदोई सलीम निवासी गांधी विहार हापुड़, ननदोई गुलजार निवासी डासना थाना मसूरी गाजियाबाद, जावेद निवासी मुस्तफाबाद आए दिन उसको दहेज के लिए मारपीट करते हैं। पर बिगड़े इसके लिए उसने अपने मायके से 19 जनवरी 2021 को 6 लाख रुपये और अन्य सामान ससुराल वालों को लाकर दिया था। लेकिन इसके
बावजूद आरोपियों की मांग पूरी नहीं हुई और उत्पीड़न जारी रहा। आरोप है कि 16 नवंबर की सुबह 11 बजे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने बच्ची को लेकर घर के बाहर आई तो उसका पति बाहर आया और उसको तीन तलाक दे दिया। इससे पहले भी सभी आरोपियों के अलावा उसकी ननद शमा, शबाना पत्नी जावेद निवासी मुस्तफाबाद थाना दयालपुर दिल्ली व रेशमा पत्नी सलीम निवासी हापुड़ के द्वारा भी मारपीट की गई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page