HapurNewsUttar Pradesh
दवाई कंपनी के नाम पर पांच करोड़ रुपए की ठगी करने वाले पर 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित

हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कई लोगों से दवाई कंपनी लगाने के नाम पर लगभग पांच करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
सालारपुर गांव के विनीत चौहान उर्फ मोनू और उसके साथियों ने बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के कई गांवों के निवासियों से ठगी की। कई पीड़ितों ने अपनी जमीन और गहने गिरवी रखकर पैसे दिए। पिछले डेढ़ वर्ष से पीड़ित लोग पुलिस के चक्कर काट रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।












