ATMS College of Education Menmoms
News

दलित परिवार ने फ्लोर मिल का बकाया बिजली बिल मांगा तो की मारपीट, बिजली निगम का 32 लाख से अधिक का बकाया था फ्लोर मिल पर

  • पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया सदर कोतवाली में मुकदमा
  • हापुड़।
    सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम चंडी रोड निवासी एक दलित युवक और उसके परिवार पर दो भाईयों ने हमला कर दिया। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने दोनों भाईयों को किराये पर फ्लोरमिल दिया था। इस फ्लोरमिल पर बिजली निगम का 32 लाख से अधिक का बकाया हो गया। जब पीड़ित ने बकाया जमा कराने के लिए कहा तो उन्होंने घर में घुसकर अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाईयों के लिए खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ला नवीकरीम चंडी रोड निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता रामौतार ने वर्ष 1987 में गढ़ रोड स्थित पटना मुरादपुर में एक प्लाट खरीदा था। इस प्लाट पर उनकी मां ममता के नाम से एक फ्लोरमिल लगवाया गया था। इस फ्लोरमिल के लिए उन्होंने बिजली निगम से एक कनेक्शन भी लिया था। इस फ्लोरमिल को वर्ष 2007 में पन्नापुरी निवासी मनोज कुमार और विजय को किराये पर दे दिया था। फ्लोरमिल को किराये पर देते वक्त तय हुआ था कि किरायेदार ही बिजली का बिल भरेंगे। शर्तों के अनुसार ही किरायेदार बिजली का बिल और किराया उन्हें देते रहे।

पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2016 में उनकी माता ममता देवी का निधन हो गया था। जिसके बाद से किरायेदारों ने किराया देना बंद कर दिया। जब किरायेदारों से किराये की मांग की तो वह टालमटोल करते रहे। 30 जून 2022 को मनोज और विजय फ्लोरमिल खाली करके चले गए। बिजली बिल का बकाया और किराया कुछ दिनों में देने की बात किरायेदारों ने कही। इसके बाद इस फ्लोरमिल को किसी अन्य को किराये पर दे दिया गया। चार फरवरी 2023 को बिजली निगम ने उनके पास 32.30 लाख रुपये का नोटिस भेज दिया और उसे फ्लोरमिल पर चस्पा कर दिया। जब उन्होंने मनोज और विजय से बिजली का बिल मांगा तो उन्होंने घर आकर रुपये देने की बात कही। 15 फरवरी 2023 को वह अपने परिवार और अन्य परिचितों के साथ घर पर मौजूद था, तभी मनोज और विजय घर में आ गए और उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। दोनों आरोपियों ने उनसे 32.30 लाख रुपये का बिजली बिल और करीब छह महीने का किराया हड़प लिया। इस मामले में एसएचओ सदर नीरज कुमार ने बताया कि सीओ सिटी के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page