ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दंबगों ने मोबाइल चोरी के शक में युवक को मुर्गा बनाकर पीटा, वीडियो वायरल , तीन आरोपी गिरफ्तार

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र में कुछ दंबग दोस्तों ने एक युवक को जंगल में ले जाकर मोबाइल चोरी के शक में मुर्गा बनाकर भारी ईंट रखी और जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित जंगल में तीन दंबग दोस्तों ने एक अन्य युवक पर मोबाइल चोरी के शक को लेकर मारपीट की।
इसके बाद तीन दोस्तों ने पीड़ित को जबरन मुर्गा बनाया, उसकी पीठ पर ईंट रखी और गन्ने से पिटाई की। यह प्रताड़ना काफी देर तक चलती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित युवक को बचाया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।bघटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया और जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में वायरल वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपी हापुड़ के आदर्शनगर निवासी अमित, बाबी व विशाल उर्फ शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page