थाली से गायब होने लगी हरी सब्जियां,गोभी,अदरक,शिमला मिर्च , धनिया हुआ मंहगा

हापुड़।
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का पानी खेतों में भरने से हरी सब्जी की फसलें नष्टï हो गयी है। फसलें नष्टï होने दुकानों व ठेलों पर किलो में बिकने वाली हरी सब्जियां अब पाव में बिकने से गरीबों की थाली से हरी सब्जियां नष्टï होने लगी है। गोभी,अबदरक,शिमला मिर्च व लहसून ने शतक लगाया। जबकि धनिया 200 के पार पहुंच चुके है।
गत 9 जुलाई से आये दिन वर्षा हो रही है। अब पिछले तीन तीनों से लगातार वर्षा होने से वर्षा का पानी खेतों में भरने से सब्जी की फसल नष्टï है। बारिश से तोरी,लोकी,काशीफल,भिंडी,टिंडा,शिमला
टमाटर,शिमला मिर्च आदि सब्जियों की फसलें 90 प्रतिशत नष्टï हो गयी है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सब्जियां नष्टï और महंगी होने के कारण रसोई से हरी सब्जियां गायब होने लगी है। दुकान व ठेलों पर किलो में बिकने वाली हरी सब्जियां किलो के स्थान पर पाव में बिकने लगी है।
सब्जियों सबसे ज्यादा तेजी धनिया व अदरक पर आई है। जिससे महिलाओं की रसोई का बजट भी बिगडऩे लगा है।












