HapurNewsUttar Pradesh
थार ने ऑटो को मारी टक्कर , मासूम सहित पिता गंभीर रूप से हुए घायल

हापुड।
थाना पिलखुवा से भोजपुर जाते समय दतैड़ी गेट के पास एक महिंद्रा थार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, पिलखुवा से भोजपुर की ओर जा रहा ऑटो जैसे ही दतैड़ी गेट के पास पहुंचा, पीछे से आ रही महिंद्रा थार ने उसे तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इसमें आदिल और उनके पुत्र आहिल घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। आहिल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













Understanding probability in lottery games helps you make smarter choices. It’s fascinating how randomness and strategy can coexist, just like in Sprunki Incredibox, where creativity meets structure in music.