HapurNewsUttar Pradesh
थानें से दस कदम की दूरी पर बस से उतर रहे सर्राफ के बैग से उड़ाए एक लाख रुपए

हापुड़ ।
थाना हापुड़ क्षेत्र के तहसील चौराहे पर रोडवेज बस से उतर रहे बुलंदशहर के प्रेमनगर के सर्राफ नितिन वर्मा का चोरों ने बैग काट लिया और उसमें रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी हैं।
पीड़ित नितिन ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहे पर रोडवेज बस से उतरे। इसी बीच चोरों ने बैग काटकर उसमें रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए। एक संदिग्ध के साथ उनकी जमकर हाथापाई भी हुई, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र विष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












