ATMS College of Education Menmoms
News

थानें में होली खेलते समय दरोगा से अभद्रता करने वालें हेड कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया संस्पेड

थानें में होली खेलते समय दरोगा से अभद्रता करने वालें हेड कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया संस्पेड

, हापुड़।

थाना हाफिजपुर परिसर में रंग वालें दिन होली खेलते समय थानें में तैनात दरोगा व दो पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। दरोगा ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। जांच के बाद एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को संस्पेड कर दिया।

जानकारी के अनुसार पांच मार्च को थाना हाफिजपुर परिसर में पुलिसकर्मी होली का पर्व मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर हेड कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल चालक अमित की दरोगा श्रीनिवास से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मामला धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया।

घटना के बाद दरोगा श्रीनिवास ने पूरे मामले की शिकायत एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई। जांच के दौरान घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। जांच रिपोर्ट में हेड कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल चालक अमित के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

हेड कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल चालक अमित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर थाने में तैनात उपनिरीक्षक श्रीनिवास से अभद्रता और हाथापाई करने का आरोप सिद्ध हुआ है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page