त्रुटि रहित निर्वाचक नामावली बनवाने में सहयोग करें:डीएम

हापुड़।
जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण कार्य गत 19 अगस्त से शुरू होने के बाद आगामी 29 सितंबर तक चलेगा। जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर वर्तमान निर्वाचक नामावली में परिवर्तित,संशोधित एवं विलोपित होने वाले नामों तथा नये मकानों,वर्तमान निर्वाचक नामावली में छूटे हुए मकानों के निर्वाचकों के नामों की जांच व परिवर्धन का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि त्रुटि रहित निर्वाचक नामावली लोकतंत्र का आधार है,और इसका सही बनना प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग पर निर्भर है। अपना और अपने परिवार के सभी अर्ह सदस्यों के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज है,अथवा नहीं,की जांच कर लें। यदि दर्ज नहीं है,जो अवश्य दर्ज करायें,इस कार्य के लिए घर पहुंचने वाले बीएलओ को वांछित सूचना दिये बिना कदापि वापस नहीं करें। इसके अलावा 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों के नाम भी निर्वाचक नामावली में शामिल किये जायेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ आवंटित मतदान केन्द्र पर घर-घर जाकर वर्तमान निर्वाचक नामावली के परिवर्तित,संशोधित एवं विलोपित होने वाले नामों तथा नये मकानों,वर्तमान निर्वाचक नामावली में छूटे हुए मकानों के निर्वाचकों के नामों की जांच और परिवर्तन का कार्य आरंभ होने के एक सप्ताह में नहीं पहुंचे,तो इसकी शिकायत जिला मजिस्ट्रेट,जिला निर्वाचन अधिकारी से फोन अथवा व्यक्तिगत रूप से कर सकते है।












