ATMS College of Education Menmoms Global Inc
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

महिला थानाध्यक्ष पहुंची गणेश महोत्सव में, महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा व सम्मान के लिए किया जागरूक

महिला थानाध्यक्ष पहुंची गणेश महोत्सव में, महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा व सम्मान के लिए किया जागरूक

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

नगर के कलेक्टर गंज स्थित सिद्ध पीठ श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में महिला थानाध्यक्ष ने आरती में सम्मिलित होकर महिलाओं व बच्चों को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया।

नगर के कलेक्टर गंज में चल रहे गणेश महोत्सव में आरती के बाद महिला थानाध्यक्ष प्रतिमा त्यागी ने महिलाओं की सुरक्षा, बचाव और सशक्तिकरण के तहत महिलाओं और युवतियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि यदि कोई मनचला या कोई अन्य परेशान कर रहा है, तो वे डर और झिझक दूर कर टोल फ्री नंबरों 101, 102, 108, 112, 1076, 10901098 पर काल कर बताएं। पुलिस समस्या का निदान कराएगी। सुरक्षा करने के उपाय भी बताए।

उन्होंने मिशन शक्ति के तहत, महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, पति के मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में विस्तार से बताया।

.

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page