ATMS College of Education Menmoms
News

तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराईं, बाइकसवार की मौत 

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र पर एक तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाईक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मौकें पर पहुंच शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार अमरोहा के धनौरा निवासी इरफान (40) शुक्रवार सुबह हापुड़ से वापस अपने घर बाईक से लौट रहा था। जैसे ही
हाफिजपुर थाना क्षेत्र से एक कालेज के पास बाइक सवार का वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। परिणामस्वरूप युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। थोड़ी देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। आसपास के ने लोगों ने इस हादसे की सूचना हाफिजपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास मिले दस्तवाजों से उसकी शिनाख्त  के रूप में
पुलिस का कहना है कि संभवतय मृतक युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजन को भी हादसे के बारे में सूचना दी गई है। उनका आने पर पूरी जानकारी हो सकेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page