तेज रफ्तार बस ने टैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, बस चालक की मौत, 10 घायल

तेज रफ्तार बस ने टैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, बस चालक की मौत, 10 घायल
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर एक तेज रफ्तार बस ने टैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस चालक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव उपैड़ा का धर्मपाल नोएडा की एक कंपनी में लगी निजी बस का चालक है। शनिवार देर रात वह कंपनी के करीब 50 कर्मचारियों को बस में लेकर हापुड़ की तरफ आ रहा था। रस्ते में चालक ने करीब 42 यात्रियों को
उनके गंतव्य पर छोड़ दिया। इसके बाद चालक बस में छह यात्रियों को लेकर चालक गांव शाहपुर जट्ट के लिए आ रहा था।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित पुराने हाईवे पर गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर अचानक चालक का नियंत्रण बस पर नहीं रहा। इस कारण बस की आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो
गई। दुर्घटना में बस चालक धर्मपाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस में सवार गांव शाहपुर जट्ट की अंजू समेत छह यात्री घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंसकर्मी मौके पर पहुंचे। साथ ही यातायात को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। इससे दिल्ली गढ़मुक्तेश्वर मार्ग काफी देर तक
जाम लगा रहा।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












