तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, महिला दोस्त के साथ खाना खा रहे युवक की मौत ,3 लोग गंभीर घायल,कार चालक फरार

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, महिला दोस्त के साथ खाना खा रहे युवक की मौत ,3 लोग गंभीर घायल
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में देर रात बुलंदशहर से अपनी महिला दोस्त का जन्मदिन मनाने हापुड़ होटल में आए युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि होटल के बाहर खड़े तीन अन्य लोग घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के फतेहपुर गांव निवासी अजीत पाल अपनी दोस्त आकांक्षा के जन्मदिन मनाने के लिए देर रात राजाजी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। ढाबे के अंदर बैठकर दोनों बातचीत कर ही रहे थे कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सीधी ढाबे में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे में ढाबे के बाहर खड़े तीन अन्य लोग भी चपेट में आ गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि वे सभी ढाबे पर खाना खाकर बाहर खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे।
घटना के चश्मदीद ढाबा मालिक ने बताया कि अजीत और आकांक्षा कुछ मिनट पहले ही अंदर आए थे। अगर कार कुछ सेकंड पहले टकराती, तो दोनों उसकी चपेट में आ सकते थे।
इस हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें तेज रफ्तार कार ढाबे में घुसती नजर आ रही है। वीडियो को देखकर लोग सकते में हैं
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।












