तेज रफ्तार कार बाईक में टक्कर मारते हुए नहर में गिरी, बाइकसवार दंपत्ति व बेटी घायल

हापुड़ ।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में रात एक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और भागने की चक्कर में कार नहर में गिर गई। जिससे बाईक सवार दंपत्ति व उनकी बेटी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के गांव झड़ीना निवासी राहुल शनिवार रात अपनी पत्नी काजल और दो बेटियों अवनी व काव्या के साथ मेरठ जनपद स्थित अपनी ससुराल से गंगनहर पटरी मार्ग से लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा टियागो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने
तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। टक्कर के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नहर से कार को निकलवाकर कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।












