ATMS College of Education Menmoms
News

तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बिजली के खम्बे से टकराई, चालक बचा

तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बिजली के खम्बे से टकराई, चालक बचा

, हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे पोल पर लगा ट्रांसफार्मर खंभे सहित पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार रविवार को
एनटीपीसी रोड पर स्थित राज शगुन फार्म हाउस के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टकराई, जिससे बिजली के तारों में तेज चिंगारियां उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी।
दुर्घटना में सेंट्रो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर धौलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विद्युत विभाग के अवर अभियंता कुमार पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वाहन की टक्कर से विभाग को लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page