तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी बाईक में मारी टक्कर, एक दोस्त की मौत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में देर रात दवाई खरीद कर बाईक पर जा रहे तीन दोस्तों को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गालंद निवासी दीपक (20) अपने दोस्तों मोहित और दीपांशु के साथ धौलाना दवाई लेने आया था। दवाई खरीदने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव गालंद लौट रहे थे।
देहरा के समीप मसूरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तत्काल धौलाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घायलों को धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। मोहित और दीपांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है और चालक फरार हो गया है।












