तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा, नेताजी सुभाष चंद बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई –

–
हापुड़।
नेताजी जयंती समारोह समिति के तहत जैन कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में नेताजी
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप मनाई।
जिसमें शहर के कई स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने नेताजी के योगदान को याद किया और देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।
समाजसेवी नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं। सुभाष चंद्र बोस की
जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। तुम मुझे खून दो,मैं
तुम्हें आजादी दूंगा..जय हिन्द जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा
दी थी।
अशुतोष आजाद ने कहा कि नेताजी के सद्कर्मों ने देश की आजादी की राह आसान बनाई। वे ऐसे वीर सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया।
प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अशोक मैत्रेय ने कहा कि नेताजी ने देश के बाहर रहकर आजादी का संघर्ष किया। उन्होंने विदेशी भूमि पर आजाद हिंद फौज की स्थापना की और सिंगापुर किले से आजाद हिंद सरकार के राष्ट्रपति के रूप में विश्व को संबोधित किया।
समाजसेवी ललित कुमार अग्रवाल (छावनी वाले) ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए नेताजी के आदर्शों का पालन करना जरूरी है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने योग और मीनार कार्यक्रम का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने खूब सराहना की।












