ATMS College of Education Menmoms
News

तीर्थनगरी ब्रजघाट में जाम की समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई ने आठ किमी लम्बें बाईपास निर्माण व एक नये पुल के लिए भेजा प्रस्ताव

तीर्थनगरी ब्रजघाट में जाम की समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई ने आठ किमी लम्बें बाईपास निर्माण व एक नये पुल के लिए भेजा प्रस्ताव

हापुड़।

यूपी के हरिद्वार कहे जाने वालें ब्रजघाट में त्यौहारों पर भीषण जाम को देखते हुए एनएचएआई ने आठ किमी लम्बें बाईपास निर्माण व एक नये पुल के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा हैं। जिससे समस्या का समाधान हो सकें।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के उत्तराखंड में जाने के बाद दिल्ली, एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट स्थित गंगा में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,पंजाब व अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं गंगा-स्नान करने व अंतिम क्रिया करने के लिए आते हैं। जिस कारण ज्यादातर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास
प्राधिकरण ने 2024 में ब्रजघाट में बाईपास बनाए जाने का प्रस्ताव भी तैयार किया था, परन्तु कमी रह जाने के कारण मंजूरी नहीं मिली पाई थी। प्राधिकरण ने अब दोबारा प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार इस बाईपास के अलावा ब्रजघाट में गंगा नदी को पार करने के लिए पहले से ही बने पुल की पूर्व दिशा में एक और पुल बनाया जाएगा। पूर्व में किए गए सर्वे के मुताबिक बाईपास ब्रजघाट में श्मशान घाट के आसपास से होकर गुजरेगा, जो ब्रजघाट से कुछ दूर दिल्ली हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास हाईवे को जोड़ेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page