HapurNewsUttar Pradesh
तीन माह पूर्व गोली लगने से हुई युवक की मौत के बाद शव को कब्र से निकालकर पुन: पीएम करवानें की मांग , हत्या की आंशका जताई

हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक युवक की गोली लगने से हुई मौत व शव दफनाने के बाद
परिजनों ने शव को कब्र से निकालकर पुनः पोस्टमार्टम की मांग डीएम व एसपी से की है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में तीन माह पहले आठ सितम्बर को खुर्शीद उर्फ आरिश अली (22) की स्वंय की लाइसेंस पिस्टल से गोली चलने से मौत हो गई थी।
मृतक के परिवार का कहना है कि आरिश ने खुद कोगोली नहीं मारी, बल्कि उसकी हत्या की गई है।
परिजनों ने डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को लिखित शिकायत देते हुए मांग की है कि कब्र से शव निकालकर मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए।












