तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी सुधीर गोयल ने जीते गोल्ड मेडल, लोगों ने दी शुभकामनाएं

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी सुधीर गोयल ने जीते गोल्ड मेडल, लोगों ने दी शुभकामनाएं
हापुड़ ।
प्रयागराज में आयोजित हुई 70 प्लस खिलाड़ियों के बीच
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी सुधीर गोयल ने गोल्ड मेडल जीतकर हापुड़ का नाम रोशन किया। लोगों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
बैडमिंटन कोच यशपाल ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय उत्तरप्रदेश मास्टर (वेटरन) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हापुड़ के सीनियर खिलाड़ी सुधीर गोयल ने 70 प्लस आयुवर्ग में क्रमशः सिंगल्स व डबल्स दोनों इवेंट में एकतरफा जीत के साथ गोल्ड मेडल हापुड़ जिला के नाम किए।
उन्होंने बताया कि सुधीर गोयल पहले भी 65 प्लस वर्ग में पदक जीत चुके है और प्रतिदिन 2 से 3 घंटे नियमित अभ्यास करते है उन्होंने अभी प्रयागराज में फ़ाइनल मुकाबले में कानपुर के खिलाड़ी आर बी शर्मा को 21/11 व 21/6 से हराया वही डबल्स में प्रयागराज की टीम को 21/13 व 21/5 से हराया।
इस जीत के लिए हापुड़ जिला संघ के अधिकारियों व हापुड़ के खिलाडियों ने सुधीर गोयल को बंधाई देते हुए आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।












