तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के
खादर में एक तालाब में मगरमच्छ के दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्परता से वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद विभाग ने तालाब की निगरानी शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं रोड के निकट मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब के पास से गुज़रते समय ग्रामीणों ने एक दस फीट से अधिक लंबे मगरमच्छ को देखा। एक युवक ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे वन विभाग को सूचना मिली। कुछ दिन पहले गड़ावली गांव के पास भी एक मगरमच्छ देखा गया था। ग्रामीणों ने बताया बाढ़ से मगरमच्छ जंगल में पहुंच गए हैं। पानी कम होने पर तालाबों में ठहर गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि नक्का कुआं के पास तालाब में मगरमच्छ की सूचना मिली है। आज रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।












