ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

तार का प्लग लगाते समय करंट की चपेट मंे आकर युवक की मौत

हापुड़।

धौलाना क्षेत्र के गांव कंदौला में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कंदौला निवासी 30 वर्षीय रोहित पुत्र जयविन्दर बुधवार को कूलर के तार को प्लग में लगा रहा था। तभी अचानक से बिजली के करंट ने रोहित को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक स्वजन घर की बिजली आपूर्ति बंद कर पाते तब तक रोहित बुरी तरह से झुलस गया। स्वजन ने उसे तुरंत ही पिलखुवा के निजी मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । हॉस्पिटल स्टाफ के सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया। रोहित की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। पत्नी व स्क्जन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल व्याप्त है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रकरण के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page