HapurNewsUttar Pradesh
तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह एक तलाकशुदा महिला है तथा किसी कंपनी में नौकरी कर अपना पालन पोषण करती है। पीड़िता की मुलाकात वर्ष 2020 में आदर्श नगर कालोनी निवासी राजीव से हो गयी थी। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर रेप किया और फरार हो गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र विष्ट ने बताया कि रेप का फरार आरोपी शादीशुदा राजीव को पुलिस ने रामलीला ग्राउंड के बाहर स्थित शहीद स्मारक के पास से गिरफ्तार किया है।












