News
ढोल वाले की छत पर विशालकाय अजगर को देख लोग सहमें, वन विभाग ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा

ढोल वाले की छत पर विशालकाय अजगर को देख लोग सहमें, वन विभाग ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा
, हापुड़।
थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव में ढोल वाले की छत पर एक विशालकाय अजगर को देख लोगों के होश उड़ गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव सपनावत निवासीजयकुमार बाल्मिक ढोल वाले ने बताया कि बुधवार सुबह उनके घर की छत पर विशाल अजगर दिखाई दिया। जिससे पूरे परिवार के होश उड़ गए।
अजगर की सूचना पर पूरा गांव एकत्र हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया और जंगल में छोड़ आए।












