डी पी एस प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

डी पी एस प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
डी पी एस प्ले स्कूल में आज दीपावली का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। जिसका शुभारम्भ गणेशजी व लक्ष्मीजी की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया और इस उत्सव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कला – संस्कृति गतिविधियों के अन्तर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा दूसरी के बच्चों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चे शबरी, कैक्की, दशरथ, कुंभकरण, हनुमान, रावण बनकर आये और अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न राज्यों में दीपावली पर्व को बच्चो द्वारा मनाते हुए दर्शाया गया। और बच्चों द्वारा प्रस्तुत संक्षिप्त रामायण ने सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना और त्यौहार का महत्व समझाना था।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा अग्रवाल जी ने भी सभी बच्चों को दीपावली की बधाई दी और सभी ने मिलकर पर्यावरण सुरक्षित एवं हर्षोल्लास पूर्ण दिपावली मनाने का संकल्प लिया।
अभी अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।












