डीपीएस प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, भाजपा जिलाध्यक्ष व महिला थानाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीपीएस प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, भाजपा जिलाध्यक्ष व महिला थानाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
हापुड़। डी पी एस प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया,जिसका शीर्षक सप्तरंग था । इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि गढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माध्रे, महिला थाना अध्यक्ष अरुणा राय, डॉ सुमन अग्रवाल,सुनीता स्वामी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रवजलन के साथ हुआ जिसमें अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सप्तरंग के अंतर्गत बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न रंगों और विषयों पर आधारित कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और अनुशासित मंच संचालन ने सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा अग्रवाल जी ने बच्चों की उपलब्धियां की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते है। उन्होंने अभिभावक के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप शिल्ड मेडल पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।












