डीएसएस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया

हापुड़-
जनपद के स्कूल कालेजों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गयी। शिक्षकों द्वारा अध्ययनरत बच्चों को आकर्षक गिफ्ट भी दिये।
हापुड़ के बुलन्दशहर रोड मोहल्ला त्रिलोकीपुरम में संचालित डी.एस.एस पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नेहरूजी का जन्मदिवस चिल्ड्रन डे के रूप में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने गीत कहानी,सांस्कृतिक कार्यक्रम व फिल्मी गानों पर नृत्य किया। शिक्षकों को बच्चों को आकर्षक गिफ्ट भी दिये गये।
शिक्षकों ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे,उन्हें बच्चों को बहुत की लगाव था,वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे,इसी कारण से उनकी जन्मदिवस चिल्ड्रन डे(बाल दिवस) के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
इस अवसर राजेन्द्र शर्मा,जनार्दन सैनी,सुनीता सैनी,मयंक सैनी,तन्मय सैनी,दिलसाना,रेशमा परवीन,डोली आदि मौजूद रहे।












