ATMS College of Education Menmoms
HapurNews

डीएम ने सबली शिव मंदिर का किया औचक निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने हेतु दिए निर्देश

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)। (ehapuruday.com) जिला अधिकारी अनुज सिंह ने हापुड़ के ग्राम सबली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, बिजली इत्यादि की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव व उप जिलाधिकारी हापुड़ सत्य प्रकाश को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए।
उन्होंने प्राचीन शिव मंदिरों में जाने वाले रास्ते को भी दुरुस्त करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु सड़कों की मरम्मत कर ली जाए जिससे आवागमन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, उप जिलाधिकारी हापुड़ सत्य प्रकाश सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

To get fast news, please like our Facebook and Twitter page
https://facebook.com/HapurUday,
https://twitter.com/hapuruday,
https://ehapuruday.com/home

VIDEO: पशुओं की हत्या कर तस्करी करनें वालें अंतर्जनपदीय गिरोह का भंड़ाफोड़ ,14 गिरफ्तार, माल बरामद

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे : कैसा और कितना अच्छा गुजरेगा आज आपका दिन !!

भतीजों ने की चाचा की गोली मारकर हत्या

हापुड़ के दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

एसपी ने जनपद के 13 चौकी प्रभारियों को किया इधर से उधर


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page