डीएम ने एसडीएम सहित किया रैन बसेरा का निरीक्षण, बच्चे का मनाया जन्मदिन,काटा केक

डीएम ने एसडीएम सहित किया रैन बसेरा का निरीक्षण, बच्चे का मनाया जन्मदिन,काटा केक
हापुड़।
नगर के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रेन बसेरे का डीएम अभिषेक पाण्डेय ने सदर एसडीएम सहित देर रात निरीक्षण किया और बाहर खड़े एक बच्चें का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा। जिससे वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
डीएम अभिषेक पांडेय व एसडीएम सदर इला प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों सहित देर रात रेलवे रोड स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद बाहर निकलें डीएम अभिषेक पांडेय की नजर रैन बसेरे के बाहर मौजूद कुछ निराश्रित बच्चों पर पड़ी, जिनमें से एक बच्चे के हाथ में केक था। बच्चें के जन्मदिन बताने पर डीएम ने बच्चों के साथ केक काटा ।
इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।












